गुरुआ में प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से हटाये राजनीतिक बैनर-पोस्टर

Updated:
विज्ञापन
गुरुआ में प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से हटाये राजनीतिक बैनर-पोस्टर

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है, जिसके साथ ही गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

गुरुआ. बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है, जिसके साथ ही गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन सक्रिय हो गया है. स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम ने सोमवार से ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासन की टीम ने सबसे पहले गुरुआ बस स्टैंड के आसपास लगे कई राजनीतिक दलों के बैनर व बिजली के खंभों पर चिपकाये पोस्टर हटाये. यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है. सीओ मोहम्मद अतहर जमील ने बताया कि आचार संहिता लागू हो चुकी है, इसलिए किसी भी सार्वजनिक स्थल पर राजनीतिक प्रचार सामग्री प्रदर्शित करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. प्रशासन की इस त्वरित सक्रियता से क्षेत्र में आचार संहिता के सख्ती से पालन का संदेश गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन