सीयूएसबी में 18 यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज से

Updated at : 31 Jul 2024 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
सीयूएसबी में 18 यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज से

सीयूएसबी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी.

विज्ञापन

गया. सीयूएसबी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक (सीओइ) डॉ शांतिगोपाल पाइन ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cusb.ac.in पर इस संबंध में नोटिस जारी किया है. पीआरओ ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूइटी-यूजी-24 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) का स्कोरकार्ड 28 जुलाई को जारी किया गया था. अधिसूचना के अनुसार सीयूइटी परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों जिन्होंने सीयूएसबी को फॉर्म भरते समय नामांकन के लिए चुना था, वे ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक ने काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में कहा कि विश्वविद्यालय ने यूजी स्तर पर 18 पाठ्यक्रमों के लिए बगैर किसी कट ऑफ के सीयूइटी-यूजी-24 परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग व प्रवेश के लिए खुला पंजीकरण आमंत्रित किया है. इस वर्ष विश्वविद्यालय ने 18 यूजी कार्यक्रमों में 638 सीटों पर प्रवेश की पेशकश की है, जिसमें 14 नये कार्यक्रम शामिल हैं. इनमें बीबीए एलएलबी, पांच वर्षीय एकीकृत यूजी-पीजी कार्यक्रम, जिनमें भूगोल, सांख्यिकी, रसायन विज्ञान, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान व आइआर, इतिहास, समाजशास्त्र, भौतिकी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य व हिंदी शामिल हैं. इनके साथ-साथ पहले से चल रहे चार अन्य यूजी कार्यक्रमों बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, चार वर्षीय एकीकृत बीए बीएड, चार वर्षीय एकीकृत बीएससी बीएड और पांच वर्षीय एकीकृत बीए एलएलबी (ऑनर्स) के लिए भी पंजीकरण खुला है. उप कुलसचिव कुमार कौशल ने बताया कि सीयूएसबी में इन कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सीयूएसबी पोर्टल www.cusbcucet.samarth.edu.in पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है. इच्छुक अभ्यर्थी छह अगस्त तक सामान्य/ओबीसी/इडब्ल्यूएस के लिए प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 500 रुपये तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 200 रुपये पंजीकरण शुल्क (गैर-वापसीयोग्य) का भुगतान कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमवार मेरिट सूची केवल उन्हीं अभ्यर्थियों में से तैयार की जायेगी, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण कराया होगा. सीयूएसबी पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही विश्वविद्यालय में काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रदान किया जायेगा. प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, पंजीकरण शुल्क (गैर-वापसीयोग्य) का भुगतान एवं मूल दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों की स्कैन की गयी प्रतियों को अपलोड करने की अवधि एक से छह अगस्त के बीच है. पहली मेरिट सूची नौ अगस्त को घोषित की जायेगी, जबकि अभ्यर्थी नौ से 12 अगस्त के बीच प्रवेश के लिए शुल्क जमा कर सकते हैं. शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेशित यूजी छात्रों की सूची 14 अगस्त को वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी, जबकि कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी. उन्होंने बताया कि अगर सीटें खाली रहती हैं तो 23 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची घोषित की जायेगी व शुल्क जमा करने की तिथि 23 से 27 अगस्त के बीच है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन