बोधगया के वार्डों व मुख्य मार्गों से गुजरी तिरंगे के साथ बाइक रैली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों के सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर मंगलवार को महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया.
विज्ञापन
बोधगया.
भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों के सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर मंगलवार को महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इसके साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तत्वावधान में तिरंगा झंडे का वितरण व तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी. यह तिरंगा यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर बोधगया नगर पर्षद के विभिन्न वार्डों से होकर गांधी चौक पर बापू की प्रतिमा के पास अमर शहीदों के सम्मान में चित्रों पर माल्यार्पण कर यात्रा को समाप्त किया गया. इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की अगुवाई नगर अध्यक्ष नीरज निश्चल उर्फ मुनिलाल ने किया. इसमें ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता, विजय कुमार मांझी, अनिल पासवान, भोला मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार सिन्हा, भोला कुशवाहा, राजेश छोटी, कृष्णा साहू, देवानंद पासवान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










