ePaper

न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने के विरोध में धरना प्रदर्शन

Updated at : 26 Mar 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने के विरोध में धरना प्रदर्शन

बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम शेरघाटी में कार्यरत कामगारों ने सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने के विरोध में बुधवार से गोदाम के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू किया.

विज्ञापन

शेरघाटी. बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम शेरघाटी में कार्यरत कामगारों ने सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने के विरोध में बुधवार से गोदाम के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू किया. यहां काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि राज्य खाद्य निगम में लोडिंग अनलोडिंग के लिए काम करने वाले लोगों के लिए मजदूरी प्रति बोरी 11 रुपये लागू है. जिसे प्रबंधन द्वारा नया नियम में घटाकर 4.55 रुपये कर दिया गया. जबकि टेंडर फॉर्म में विभाग द्वारा कहा गया है कि श्रम कानून को लागू करना है. परंतु अभिकर्ताओं द्वारा कहा जा रहा है कि हम लोग 4.55 रुपये प्रति बोरा का टेंडर लिये हैं और वही देंगे. मजदूरों का कहना है कि एसएससी द्वारा नया दर 4.55 रुपये के आदेश को वापस लेना होगा और कामगारों को इपीएफ ईएसआई की सुविधा देनी होगी. इसके साथ ही गोदाम पर मजदूरों के लिए शौचालय, पेयजल व्यवस्था आदि करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन