भूरहा में आज आयेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने पूरी की तैयारियां

Updated:
विज्ञापन
भूरहा में आज आयेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने पूरी की तैयारियां

प्रखंड के भूरहा खेल मैदान में 30 जून को जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आगमन होने वाला है, जिसे लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है.

विज्ञापन

गुरुआ. प्रखंड के भूरहा खेल मैदान में 30 जून को जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आगमन होने वाला है, जिसे लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है. रविवार को जनसुराज के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, वरीय नेता रामाधार सिंह, रविरंजन कुमार दांगी और सीताराम यादव ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. जनसुराज कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, जिससे सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है. नेताओं ने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह दौरा खास महत्व रखता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन