ePaper

बिहार के इस वर्ल्ड क्लास स्टेशन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, यात्रियों को मिलेगी नयी सुविधाएं

Updated at : 11 Aug 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के इस वर्ल्ड क्लास स्टेशन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, यात्रियों को मिलेगी नयी सुविधाएं

गया जंक्शन की नयी बिल्डिंग

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार के गया जी आयेंगे. चुनावी साल में उनका यह दौरा गया जी के आसपास के इलाकों में बीजेपी और एनडीए के लिए फायेदेमंद साबित हो सकता है. इसी दिन पीएम मोदी गया जंक्शन का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi: गया जंक्शन की नयी बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन करने की उम्मीद जतायी गयी है. 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया जी आयेंगे. पीएम के आने की सूचना मिलने के बाद कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों ने कामकाज तेज कर दिया है. अतिरिक्त मजदूर लगाकर कामकाज को पूरा करने में जुटे हैं. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इसकी कोई जानकारी नहीं है और वरीय अधिकारियों से कोई पत्र भेजा गया है.

पूरा होने वाला है निर्माण कार्य

गया जंक्शन की नयी बिल्डिंग का कामकाज तेजी से की जा रहा है. जंक्शन की बिल्डिंग का उद्घाटन होने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी. इससे पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी.

उद्घाटन होने के बाद श्रद्धालुओं के साथ-साथ रेलयात्रियों को वेटिंग रूम, एसी वेटिंग हॉल, स्केलेटर, लिफ्ट व नये-नये रिजर्वेशन काउंटर व टिकटघर की सुविधा मिलेगी. गया जंक्शन की बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है.

डेल्हा साइड वेटिंग रूम में यात्रियों के बैठने की सुविधा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डेल्हा साइड वातानुकूलित प्रतीक्षालय, स्वच्छ और सुरक्षित वॉशरूम, खानपान स्टॉल, वाइ-फाइ और चार्जिंग प्वाइंट व प्रवेश व निकास द्वार की सुविधा शुरू कर दी गयी है.

पहले महीने से एक्सेलेटर की सुविधा भी शुरू हो जायेगी. स्टेशन परिसर में टिकट वेंडिंग मशीन, नये रिजर्वेशन काउंटर, टिकटघर, बाइक स्टैंड, ऑटो स्टैंड व हर प्लेटफॉर्म की लंबाई और चौड़ाई भी बढ़ा दी गयी है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यात्रियों में उत्साह, संख्या में हो रही वृद्धि

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन 60 से 70 हजार यात्री गया रेलवे स्टेशन से सफर करते थे, अब यह संख्या एक लाख से अधिक पहुंच चुकी है. वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने के बाद यात्रियों की संख्या में और भी वृद्धि की संभावना है. सुविधाओं के चलते यात्री अपनी यात्रा के दौरान अधिक संतुष्ट और प्रसन्न अनुभव करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 10 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

वातानुकूलित प्रतीक्षालय
स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय
अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण
खानपान स्टॉल व शॉपिंग की सुविधाएं
फास्ट टिकटिंग के लिए वेंडिंग मशीन
वाई-फाई व चार्जिंग प्वाइंट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन