गया जी : पीपल्स पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पहुंचे तरवां, ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया स्वागत

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य प्रधान का स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रधान का गया जी के तरवां और भंगौसा गांव में भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने देश की वर्तमान व्यवस्था और समसामयिक राजनीति पर विस्तार से चर्चा की.
Gaya Ji News : गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड के तरवां एवं भंगौसा गांव में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रधान सह मूल निवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पासवान का ग्रामीणों ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया. आयोजित विशेष समारोह में बोलते हुए डॉ. आदित्य प्रधान ने कहा कि देश में शांति व भाईचारा बनाते हुए अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे.
उन्होंने देश की वर्तमान लोकतांत्रिक प्रणाली पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा बिहार व केंद्र की समसामयिक राजनीति पर विशेष रूप से प्रकाश डाला.
गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर सरकार को लगाम लगाने की जरूरत
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि देश में गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अंधविश्वास दिन व दिन बढ़ता जा रहा है. संविधान में निहित व्यवस्था के तहत ऐसी प्रणाली पर सरकार को तुरंत लगाम लगाने की सख्त जरूरत है. आज इज्जत और रोटी की लड़ाई लड़ने वाले गरीबों की आवाज को हमेशा दबा दिया जा रहा है. आम लोगों को बुनियादी शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य की व्यवस्था भी सही तरीके से नहीं मिल पा रही है.
इस अवसर पर मूल निवासी संघ के जिला प्रभारी सह वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी सुनील कुमार उर्फ सुनील गुरु द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं महामना बुद्ध की स्मृति चित्र देकर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
समारोह में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस गरिमामय मौके पर समाजसेवी अमरिंदर यादव, शिवबालक रविदास, चंदन कुमार मौर्य, दिनेश प्रसाद, जंगली पासवान, डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. सतीश कुमार, राम अवतार मेहता, चितरंजन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद तथा रामाशीष यादव आदि लोगों ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर डॉ. आदित्य प्रधान को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










