शिव परिचर्चा में भक्ति में खूब झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन
शिव परिचर्चा में भक्ति में खूब झूमे लोग

बाबा बैजूधाम में शिव चर्चा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गुरुआ. बाबा बैजूधाम में शिव चर्चा का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद सिंह ने किया. शिवगुरु परिचर्चा में इलाके से बडी संख्या में शिव गुरु भाई शामिल होकर महादेव का भजन-कीर्तन किया. इस दौरान लोग झूमने लगे. शिव चर्चा में शामिल शिवगुरु भाई राजकुमार प्रसाद सिंह ने बताया कि महादेव का भजन-कीर्तन आप कहीं भी कर सकते हैं. इसके लिए कोई जन समूह की जरूरत नहीं है. उन्होंने शिव के शिष्य बनने के तीन सूत्र बताया. चर्चा करना, दया मांगना और नमः शिवाय का जाप करना. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से इसे करने से आपके जीवन कभी किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आयेगी. आयेगी भी तो कोई न कोई समाधान अवश्य मिल जायेगा. इस मौके पर सुबोधचंद्र पांडेय, जानकी महतो, मुकेश यादव, अनिता देवी, रिंकी देवी, सुनीता देवी,अनिता देवी, गीता देवी व सुषमा देवी समेत दर्जनों शिव शिष्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन