धक्का मारकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पीटा, वाहन का फोड़ा शीशा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2024 6:24 PM

विज्ञापन

People chased the truck driver who was running away after pushing a young man riding a bike near Rani Bazar on Gurua-Mathurapur main road, caught him near the branch of Punjab National Bank and beat him fiercely.

विज्ञापन

गुरुआ (गया).

गुरुआ-मथुरापुर मुख्य सड़क के रानी बाजार के निकट बाइक सवार युवक को धक्का मारकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने खदेड़कर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के निकट पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रानी बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से पननियां गांव का 20 वर्षीय युवक रविरंजन कुमार घायल हो गया था. उसका इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है. इस घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस दल-बदल के साथ पहुंची व ट्रक ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए सीएचसी गुरुआ में भर्ती कराया है. चिकित्सा प्रभारी डॉ तनवीर आलम ने बताया कि घायल ड्राइवर बोकारो सिटी का रहनेवाला 38 वर्षीय हीरा यादव है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन