ट्रेन में हुई यात्री की मौत, बहुत दिनों से थी तबीयत खराब

मुंबई से हावड़ा जानेवाली गाड़ी संख्या 12322 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस में रविवार को एक यात्री की मौत हो गयी. वह बहुत दिनों से बीमार चल रहा था.
गया. मुंबई से हावड़ा जानेवाली गाड़ी संख्या 12322 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस में रविवार को एक यात्री की मौत हो गयी. वह बहुत दिनों से बीमार चल रहा था. इसका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में किया जा रहा था. मृतक की पहचान गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के बापूग्राम के रहनेवाले राहुल कुमार के रूप में की गयी है. वह मुंबई के एक होटल में कामकाज करता था. लेकिन, अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसके परिजन उसे घर ले जा रहे थे. लेकिन, रास्ते में ही मौत हो गयी. आसपास के यात्रियों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस की टीम जैसे ही ट्रेन गया रेलवे स्टेशन पहुंची. युवक का शव ट्रेन से उतारा.पुलिस शव को बरामद आगे की कार्रवाई कर रही है. इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




