ओपीडी के मरीज व परिजनों को मिलेगा 20 रुपये में भोजन
Published by : JITENDRA MISHRA Updated At : 11 Dec 2025 5:39 PM
विज्ञापन
ओपीडी के मरीज व परिजनों को मिलेगा 20 रुपये में भोजन
विज्ञापन
मगध मेडिकल अस्पताल में 15 दिसंबर से दीदी की रसोई में होगी व्यवस्था
वरीय संवाददाता, गया जी. मगध मेडिकल अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीज व उनके परिजनों को 20 रुपये में खाना उपलब्ध कराया जायेगा. इसकी व्यवस्था दीदी की रसोई में सोमवार से होगी. अब तक यहां पहुंचने वाले मरीज को भोजन के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ती है. बाहर में 60 से 100 रुपये तक में खाना मिल पाता है. आधा से अधिक लोग को पानी पीकर ही काम चलाना पड़ता है. इसके चलते अब अस्पताल परिसर में सस्ती दर पर खाना उपलब्ध करााया जायेगा. अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने बताया कि हर दिन यहां 1500 से अधिक मरीज विभिन्न विभागों के ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते हैं. उन्हें खाना के लिए काफी परेशानी होती है. हर किसी के पास उतना पैसा नहीं होता कि मरीज या परिजन होटल में जाकर खाना खा सके. विभाग के आदेश के बाद कम दर पर खाना उपलब्ध कराने के लिए तैयारी की जा रही थी. सोमवार से लोगों को सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध होने लगेगा. इसके लिए दीदी की रसोई की ओर से पुराना किचेन में खाना बनाने की तैयारी की गयी है. कुर्सी व टेबल पर बैठकर लोगों को खाना दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










