सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, एक घायल
Updated at : 07 May 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गयीं. इनमें एक की मौत हो गयी है.
विज्ञापन
आमस.
थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गयीं. इनमें एक की मौत हो गयी है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार दो महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे महिलाएं घायल हो गयीं, जिन्हें अस्पताल में लाया गया था. उन्होंने बताया कि घायल महिलाएं सबिता देवी और सीता देवी गुरुआ थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की बतायी जाती है. सबिता देवी को हेड इंजूरी होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया था. लेकिन, गया जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी. जबकि सीता देवी का आमस सीएचसी में इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




