ऑटो पलटने से एक की हुई मौत, आधा दर्जन घायल
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 27 Sep 2025 8:53 PM
गया-राजगीर राष्ट्रीय राजमार्ग 82 के भिंडस इलाके में शुक्रवार शाम गया से लौट रहे एक ऑटो के पलट जाने से लगभग छह लोग घायल हो गये.
वजीरगंज. गया-राजगीर राष्ट्रीय राजमार्ग 82 के भिंडस इलाके में शुक्रवार शाम गया से लौट रहे एक ऑटो के पलट जाने से लगभग छह लोग घायल हो गये. घटना के समय ऑटो एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में दूसरी ऑटो से टकरा गया. सूचना मिलने पर पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम ने घायलों को वजीरगंज अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एनएमसीएच रेफर किया गया. घटना में गेरैया निवासी 45 वर्षीय एतवारी मांझी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव का शनिवार को मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जारी है. पूर्व मुखिया पप्पू शर्मा ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन मिलने की जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










