जमीन विवाद में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 17 Aug 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

रोशनगंज थाना क्षेत्र के बीकोपुर गांव में पिछले दिनों जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध शिवनंदन यादव की मौत रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र के बीकोपुर गांव में पिछले दिनों जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध शिवनंदन यादव की मौत रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. मौत के बाद मृतक के शव को बीकोपुर लाने की प्रक्रिया की जा रही है. इधर, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवनंदन यादव एवं कृष्ण भुइंया के बीच जमीन विवाद चल रहा था, जिसमे कृष्णा भुइंया द्वारा शिवनंदन यादव को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया गया था. घटना के बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया था. इस मामले में पीड़ित के पुत्र उमेश यादव द्वारा रोशनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें कृष्णा भुइंया को आरोपित बनाया गया है. इधर, इस घटना के बाद परिजनों तथा गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन