आमस में जीविका के सहयोग से खोला गया नीरा बिक्री केंद्र

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 29 Apr 2025 6:31 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : लोगों को नीरा के गुणों के बारे में बताया

विज्ञापन

गया न्यूज : लोगों को नीरा के गुणों के बारे में बताया

प्रतिनिधि, आमस.

प्रखंड क्षेत्र के बभंडीह में जीविका के सहयोग से मंगलवार को नीरा बिक्री केंद्र खोला गया है. इस अवसर पर ग्राम संगठन की दीदी व नीरा पर प्रशिक्षण प्राप्त परियोजना कर्मियों ने लोगों को नीरा के गुणों के विषय में बताया और सभी को ताजा नीरा पीने के लिए दिया. जीविका के प्रबंधक कृषि कौटिल्य कुमार ने बताया कि नीरा एक प्राकृतिक पौष्टिक पेय पदार्थ है, जिसे ताड़ व खजूर पेड़ से प्राप्त किया जाता है. इसमें भरपूर विटामिन, खनिज और पोषक तत्व होते हैं. यह पेय गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है. लू से बचाता है. ताड़ व खजूर के पेड़ जिले व पूरे राज्य में भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं. पारंपरिक रूप से नीरा उत्पादन एवं बिक्री में लगे परिवारों का आर्थिक सशक्तीकरण और सतत विकास के उद्देश्य से राज्य सरकार ने जीविका के माध्यम से मुख्यमंत्री नीरा संरक्षण योजना से जोड़ने की घोषणा की है. इस योजना का उद्देश्य नीरा उत्पादन से जुड़े श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर को उठाना व परंपरागत उत्पाद को लाभकारी व्यवसाय में बदलना है. उन्होंने बताया कि संग्रहित नीरा का प्रसंस्करण जिला स्तरीय सुविधाओं में किया जायेगा, जहां गुणवत्ता और स्वच्छता के उच्च मानकों का पालन किया जायेगा. यह कार्यक्रम रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा और नीरा उत्पादन से जुड़े व्यक्तियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लायेगा. बताया जाता है कि जीविका सामुदायिक संगठन से जुड़े परिवार के सदस्य बबन चौधरी ने बभनडीह में नीरा बिक्री केंद्र खोला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन