व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में सुधार की जरूरत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 11:56 PM

विज्ञापन

मंत्री ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ की बैठक

विज्ञापन

व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में सुधार की जरूरत : मंत्री मंत्री ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ की बैठक फोटो- गया- बैठक में मंत्री डॉ प्रेम कुमार, नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा व सेंट्रल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी. संवाददाता, गया सर्किट हाउस में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ प्रेमकुमार ने नगर निगम के निगमायुक्त अभिलाषा शर्मा व सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की़ शहर में सड़कों के वर्गीकरण में पारदर्शिता के अभाव व अनियमितता की शिकायत पर सुनवाई करते हुए निगमायुक्त व निगम पदाधिकारियों से सड़कों के वर्गीकरण के मापदंड की जानकारी ली. निगम प्रशासन को मंत्री ने त्रुटि रहने पर संशोधित करने का निर्देश दिया. मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने निगम प्रशासन से कहा कि व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स बढ़ाने में भी अनेक विसंगतियां हैं, जिन पर ध्यान देकर सुधार करने की आवश्यकता है. मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस मुद्दे पर नगर विकास मंत्रालय से बात कर और नगर विकास मंत्री से चैंबर के प्रतिनिधि मंडल की बात करा कर समुचित सहायता करायी जायेगी. वहीं निगमायुक्त ने अपने पदाधिकारियों से इन बातों पर स्पष्टीकरण लेते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी वार्ड पार्षदों की बैठक बुला कर उनसे इन दोनों बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर एक समय सीमा के अंदर उनसे आपत्ति मांगी जायेगी. प्रतिनिनिधि मंडल में चैंबर ऑफ कॉमर्स कौशलेंद्र प्रताप, अनूप केडिया, आलोक नंदन, विपेंद्र अग्रवाल, प्रेमनारायण प्रसाद, सुनील कुमार, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, भाजपा नेता मुकेश कुमार अधिवक्ता, विकास कुमार व अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन