एनसीसी कैडेटों को स्वास्थ्य और स्वच्छता की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों को स्वास्थ्य और स्वच्छता की दी गयी जानकारी

छह बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन विशेष निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बोधगया. छह बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन विशेष निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ मानसी राजपूत ने एनसीसी कैडेटों को स्वास्थ्य और स्वच्छता (हेल्थ हाइजीन), डेंटल केयर व शरीर को स्वस्थ रखने के उपायों पर उपयोगी जानकारी दीं. उन्होंने बताया कि किस प्रकार नियमित स्वास्थ्य जांच और उचित जीवनशैली से युवा अपने शरीर को फिट और सक्रिय रख सकते हैं. मेडिकल जांच के बाद कैडेटों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. शिविर में शामिल कैडेटों ने उत्साहपूर्वक इस जानकारी का लाभ उठाया. कार्यक्रम के अंत में छह बिहार बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) ने डॉ मानसी राजपूत को मेमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन