आठ वर्षों से फरार जहानाबाद का रहनेवाला नक्सली गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नक्सली संगठन से जुड़े आरोपित रामनिवास शर्मा उर्फ हनुमान को एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी पैमार गांव के समीप पैमार नदी पर रेल पुर बना रही कंपनी से लेवी मांगने के साथ दर्जनों वाहनों को आग लगाकर जला देने व 50 राउंड फायरिंग कर अपनी जिम्मेदारी लेने वाले नक्सली संगठन से जुड़े आरोपित रामनिवास शर्मा उर्फ हनुमान को एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपित हनुमान के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर जहानाबाद के साहू बीघा बाजार से गिरफ्तार कर ली गयी. वह मूल रूप से जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुरा गांव के रहनेवाले बांके शर्मा का बेटा है. उसने पूछताछ में बताया कि रेल निर्माण कंपनी पर लेवी को लेकर 2016 में गोलीबारी एवं आगजनी किया था. डीएसपी ने बताया कि इस टीम में अपर थाना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, पीएसआई रविराज कुमार समेत एसटीएफ टीम के अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन