जन संवाद में शामिल होंगे मंत्री डॉ संतोष मांझी

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 18 Apr 2025 6:46 PM

विज्ञापन

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चे के द्वारा फतेहपुर प्रखंड की सलैया कलां व धरहरा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

फतेहपुर. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चे के द्वारा फतेहपुर प्रखंड की सलैया कलां व धरहरा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया जायेगा. इसमें सूबे के मंत्री डॉ संतोष मांझी शिरकत करेंगे. स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद जन संवाद के लिए आग्रह किया गया था, जिसमें आसपास के क्षेत्र के जनहित की समस्याओं को मंत्री संतोष मांझी के समक्ष रखा जायेगा. समस्याओं का संकलन कर संबंधित विभाग व पदाधिकारी को भी अवगत कराकर निराकरण किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए सलैया कलां पंचायत और धरहरा पंचायत में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इ नंदलाल मांझी, प्रदेश सचिव अनिल यादव, प्रखंड अध्यक्ष विकास मांझी, सक्रिय सदस्य सुनील यादव, उपेंद्र मांझी, प्रवेश मांझी आदि ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को इस आयोजन में आने का आग्रह किया. हम के प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने बताया कि पार्टी के द्वारा जनहित की समस्याओं के निराकरण के लिए जन जागरण का कार्यक्रम चलाया जाता है. इस दौरान फतेहपुर प्रखंड के धरहरा व सलैया कला में मंत्री शामिल होंगे और जनहित की समस्याओं को सुनने का काम करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन