स्वतंत्रता दिवस की शाम संग्रहालय कैंपस में सैन्य बैंड का होगा प्रदर्शन
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 13 Aug 2025 6:05 PM
समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई.
गया जी. समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी राहुल कुमार, संग्रहालयाध्यक्ष व ओटीए के सैन्य बैंड के प्रतिनिधि के साथ बैठक हुई. गृह विभाग (विशेष शाखा), पटना के पत्र के आलोक में जिला सामान्य के शाखा प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर गया संग्रहालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे से सशस्त्र बलों द्वारा सैन्य बैंड प्रदर्शन किया जाये. बैंड प्रदर्शन का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करना, देश भक्ति को बढ़ावा देना, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और अगली पीढ़ी को हमारे राष्ट्र को परिभाषित करने वाले मूल्यों को बनाये रखने के लिए प्रेरित करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










