आंबेडकर जयंती पखवारे के तहत संगोष्ठी की तैयारी को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पखवारे के तहत संगोष्ठी की तैयारी को लेकर बैठक

भाजपा के द्वारा आंबेडकर जयंती पखवारे के तहत संगोष्ठी का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाना है. संगोष्ठी की तैयारी को लेकर बैठक वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह के आवास पर की गयी.

विज्ञापन

गया. भाजपा के द्वारा आंबेडकर जयंती पखवारे के तहत संगोष्ठी का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाना है. संगोष्ठी की तैयारी को लेकर बैठक वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह के आवास पर की गयी. भाजपा पूर्वी गया के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी की अध्यक्षता में संगोष्ठी के विषय व इसमें पार्टी पदाधिकारियों की सहभागिता के साथ आमलोगों को बाबा साहेब के विचारों से अवगत कराने पर चर्चा की गयी. बताया कि बाबा साहेब के विचारों को समतामूलक समाज निर्माण के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों व इसके लिए सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जायेगा. मौके पर वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, विनोद कुमार सिंह, अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुधांशु मिश्रा, प्रमोद चौधरी, जिला मंत्री मिथलेश मांझी, देवेंद्र पासवान, सरयू ठाकुर व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन