ePaper

अति पिछड़ा समाज की बैठक, 21 को गुरारू में जुटान का आह्वान

Updated at : 14 Sep 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
अति पिछड़ा समाज की बैठक, 21 को गुरारू में जुटान का आह्वान

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, क्षेत्र में जातीय गोलबंदी तेज हो गयी है. इसी क्रम में गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के परैया प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय सभागार में रविवार को अति पिछड़ा समाज की बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

परैया. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, क्षेत्र में जातीय गोलबंदी तेज हो गई है. इसी क्रम में गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के परैया प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय सभागार में रविवार को अति पिछड़ा समाज की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की. बैठक को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनोद शर्मा, संतोष शर्मा, संजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर ठाकुर, सौरव पाल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में अति पिछड़ा समाज को अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने 21 सितंबर को गुरारू में होने वाली अति पिछड़ा समाज की विशाल बैठक में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया. नेताओं ने कहा कि इस तरह की बैठकों में बड़ी संख्या में शामिल होकर ही समाज अपनी राजनीतिक ताकत दिखा सकेगा और दावेदारी मजबूत कर पायेगा. बैठक में राघवेंद्र कुमार, बैजनाथ मिस्त्री, पुनिया देवी, रिंकी देवी, रामईश्वर भगत, वीरेंद्र पाल, राजाराम प्रसाद, वीरेंद्र चंद्रवंशी, वीरू चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन