परसाचुआं गांव में डायरिया से कई लोग ग्रसित

Updated at : 09 Aug 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
परसाचुआं गांव में डायरिया से कई लोग ग्रसित

प्रखंड के परसाचुआं गांव में डायरिया से कई लोग ग्रसित हैं. डायरिया से ग्रसित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांके बाजार में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड के परसाचुआं गांव में डायरिया से कई लोग ग्रसित हैं. डायरिया से ग्रसित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांके बाजार में भर्ती कराया गया है. वहीं गांव में भी मेडिकल टीम भेज कर दवा व ओआरएस का वितरण किया गया है. डायरिया से बचाव का भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कई प्रकार के दिशा-निर्देश दिया गया है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को परसाचुआं गांव से पांच पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं शुक्रवार को भी तीन लोगों को भर्ती कराया गया है. इन सभी लोगों को अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सभी पीड़ितों की स्थिति में सुधार हो रहा है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को परसाचुआं गांव में मेडिकल टीम भी भेजी गयी थी. जहां ग्रामीणों के बीच डायरिया की दवा ओआरएस सहित अन्य दवाइयां वितरण की गयी है. वहीं साफ-सफाई का भी दिशा निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन