गया जी में चंद्रशेखर उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय भवन का उद्घाटन के मौके पर विधाानसभा अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया के चंद्रशेखर उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. यह आधुनिक सुविधाएं छात्रों के सर्वांगीण विकास को गति देंगी.

विज्ञापन

गया टाउन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहार शिक्षा परियोजना के तहत माड़नपुर स्थित चंद्रशेखर उच्च विद्यालय के नवनिर्मित विद्यालय भवन का बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने शुक्रवार को उद्घाटन किया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक व सुविधायुक्त विद्यालय भवनों का निर्माण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नयी दिशा और गति मिलेगी.

अंति चरण में चल रहे निर्माण कार्य और मॉडल

उन्होंने बताया कि अशोक उच्च विद्यालय खरखुरा, नव स्थापित उच्च विद्यालय शाहमीर तकिया, मध्य विद्यालय तथा उत्क्रमित मध्य उच्च विद्यालय गोदावरी के नये भवनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा कि इन सभी विद्यालयों में आधुनिक जी चार मॉडल के भवन बनाये जा रहे हैं, जिनके पूरा होने से हजारों छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

विधायक निधि और अन्य स्वीकृत योजनाएं

उन्होंने कहा कि अपने विधायक निधि व मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं.

इसी क्रम में हरांचंद्र प्सल टू उच्च विद्यालय नूतन नगर में 14.95 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण योजना स्वीकृत की गयी है. वहीं मां वागेश्वरी मंदिर के निकट स्थित मध्य विद्यालय लोको में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गयी है.

Also Read : गया जी के फल्गु नदी रबर डैम में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, दोस्त को बचाने के दौरान हुआ हादसा

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि उच्च विद्यालय गोदावरी तथा नव स्थापित उच्च विद्यालय धनियां बगीचा की चहारदीवारी निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. इसके अलावा बनवाली बाबा कन्या उच्च विद्यालय के शेष निर्माण कार्य व उच्च विद्यालय चांद चौरा की चहारदीवारी निर्माण की स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

बेहतर आधारभूत सुविधाएं और उपस्थित गणमान्य

उन्होंने कहा कि गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण मिल सके. मौके पर भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रेम सागर, राजनंदन गांधी, वीरेंद्र राउत, विनोद पासवान, छोटू प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, राज कुमार, ऋषभ राज, शिवा मांझी, छोटू गौतम सहित अन्य थे.


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन