ePaper

700 फुट लंबी गुफा में विराजमान होंगे भगवान भास्कर

Updated at : 25 Oct 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
700 फुट लंबी गुफा में विराजमान होंगे भगवान भास्कर

लावाबार गांव स्थित मोरहर नदी के छठ घाट पर अर्घ देने की तैयारी पूर्ण

विज्ञापन

इमामगंज. प्रखंड के लावाबार गांव स्थित मोरहर नदी के तट पर सामाजिक सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित छठ पूजा समिति के तत्वावधान में छठ व्रतियों को अर्घ देने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यहां इस क्षेत्र के दर्जनों गांव छठव्रर्ती ब्रह्म स्थान स्थित छठ घाट पर सैकड़ों छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ प्रदान करेंगे. इसके लिए छठ पूजा के समिति द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए आकर्षक पंडाल, छठ घाट के साफ सफाई, दूधिया रोशनी, छठ व्रतियों के आने जाने वाले मार्गों की सफाई व रोशनी की व्यवस्था की गयी है. इस संबंध में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा समिति द्वारा पुरजोर तैयारी की गयी है. उन्होंने बताया कि छठ घाट पर एक आकर्षक पंडाल बनाया गया है. इसके अलावा लगभग 700 फुट लंबा गुफा बनाया गया है जहां भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गयी है. वहीं, छठ घाट से आसपास के गांव व मुख्य मार्ग में आकर्षक लाइट की व्यवस्था की गयी है. वहीं, 28 नवंबर को कानपुर व वाराणसी के कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण व झांकी का भी आयोजन किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि छठ घाट पर लावाबार, सोबड़ी, बेलबार, बसुरा, अकौनी बाराकला, कोयरियाडीह, गणेशपुर सहित दर्जनों गांव के हजारों की छठ व्रती अर्घ प्रदान करेंगे. इस कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए सर्वजीत कुमार, प्रवीण कुमार, श्रवण गुप्ता, राजदीप कुमार, संदीप यादव, बिट्टू कुमार, संदीप ठाकुर, कुंदन कुमार, रॉकी कुमार, कोहली कुमार, बबलू पासवान, विवेक कुमार, राम प्रवेश कुमार, भोला विश्वकर्मा, अनुज कुमार उर्फ बंगालु, गौतम गुप्ता, मोदी यादव आदि लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन