ePaper

Lok Sabha Election: चुनाव आयोग ने गया व औरंगाबाद के लिए प्रेक्षकों किये प्रतिनियुक्त

Updated at : 30 Mar 2024 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election: चुनाव आयोग ने गया व औरंगाबाद के लिए प्रेक्षकों किये प्रतिनियुक्त

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. चुनाव आयोग ने प्रचार और अन्य बातों पर नजर रखने के लिए प्रेक्षकों को नियुक्त कर दिया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election गया. गया व औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को होनेवाले मतदान को लेकर चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है. जानकारी के अनुसार, गया लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के रूप में आइएएस यशवंत वी गुरुकर की तैनाती की गयी है. वहीं, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के रूप में आइएएस हरिशंकर पाणिकर, व्यय प्रेक्षक के रूप में आइआरएस नीलाजन डे और पुलिस प्रेक्षक के रूप में आइपीएस धर्मेंद्र सिंह की तैनाती की है. गया लोकसभा क्षेत्र के प्रेक्षक यशवंत वी गुरुकर से मिलने का स्थान सर्किट हाउस के नये भवन में प्रतिदिन 10 बजे से शाम छह बजे का समय निर्धारित किया गया है. चुनाव से संबंधित किसी व्यक्ति को कोई शिकायत हो तो उनके मोबाइल फोन नंबर 8987211441 व 0631-222262 पर कॉल कर सकते हैं.

पुलिस प्रेक्षक आइपीएस धर्मेंद्र सिंह ने सार्वजनिक किया मोबाइल नंबर

इधर, पुलिस प्रेक्षक के रूप में ज्वाइन करनेवाले आइपीएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के बारे में जानकारी मिली है कि वह 30 मार्च को औरंगाबाद सर्किट हाउस में रहेंगे. अगर किसी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि को चुनाव से संबंधित कोई समस्या है, तो व्यक्तिगत रूप से औरंगाबाद सर्किट हाउस में मुलाकात कर अपनी बातों को रख सकते हैं. इसके अलावे उनके मोबाइल फोन नंबर 8987211452 पर कॉल करके भी अपनी समस्या रख सकते हैं.

Also Read: बिहार में अपनी पारंपरिक सीटों से भी बेदखल हो गयी कांग्रेस, जानें कन्हैया के साथ क्या हुआ खेला

आज व कल जिला स्कूल में लोकसेवकों की होगी स्वास्थ्य जांच

गया व औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य में लगाये गये लोकसेवकों ने स्वास्थ्य के आधार पर चुनाव कार्य से मुक्त करने को लेकर आवेदन दिया है. इस मद्देनजर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम डॉ त्यागराजन ने 30 व 31 मार्च को मेडिकल बोर्ड लगाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है. ताकि, स्वास्थ्य के आधार पर चुनाव कार्य से मुक्ति पानेवाले लोकसेवकों के स्वास्थ्य की जांच हो सके और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम ने बताया है कि जिला स्कूल के परिसर में 30 व 31 मार्च को मेडिकल बोर्ड लगाया जायेगा. उक्त मेडिकल बोर्ड द्वारा जांचोपरांत जांच प्रतिवेदन उक्त तिथि को संध्या पांच बजे तक कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराने की व्यवस्था किया जाये, ताकि संबंधित आवेदकों को चुनाव कार्य से मुक्त करने की कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन