ePaper

झारखंड से शेरघाटी ला रहे थे शराब की खेप, तीन लोग हिरासत में

Updated at : 20 Sep 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड से शेरघाटी ला रहे थे शराब की खेप, तीन लोग हिरासत में

थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है.

विज्ञापन

शेरघाटी.थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना क्षेत्र के घाघर गांव के पास पुलिस गश्ती टीम में शामिल सब-इंस्पेक्टर पूजा कुमारी ने संदेह के आधार पर एक इ-रिक्शा को रोका. तलाशी के दौरान इ-रिक्शे से 63 केन बियर और 22 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह खेप झारखंड से शेरघाटी लायी जा रही थी. तस्कर इसे गुप्त रूप से पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से मामला पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही इ-रिक्शा चालक से भी विस्तृत पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब और वाहन को थाने में जमा कर लिया गया है. शराबबंदी कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी. इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन