चोरी की चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
चोरी की चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद

तीन धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

तीन धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीएसपी ने की बड़ी कार्रवाई फोटो-गया गुरुआ 13- प्रेस वार्ता करते डीएसपी सहित अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, इमामगंज इमामगंज डीएसपी के नेतृत्व में बिजैनी गांव से चोरी की चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में देसी महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार, छकरबंधा थाना क्षेत्र के महुलनिया गांव के रहने वाले उदल कुमार व संतन शामिल है. इस बाबत डीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. जिसमें डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छठ पर्व और विधानसभा चुनाव को लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम बनायीं गयी थी. जिसका नेतृत्व मैं स्वयं कर रहा था. इसी बीच सूचना मिली कि शराब का एक बड़ी खेप आ रही है. तभी एक चारपहिया वाहन खतरनाक ढंग से तेज से गुजरा. जिसे सुरक्षा बलों ने रुकवाया. गाड़ी की जब तलाशी ली गयी तो 75 पॉलिथीन में शराब भरा था. प्रति पॉलिथीन में पांच लीटर कुल 375 लीटर शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि चारपहिया वाहन पर बिहार का नंबर प्लेट लगाया गया था. प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि यह गाड़ी दिल्ली की है और चोरी की है. इस दौरान एक बाइक और तीन मोबाइल के साथ शराब धंधेबाज आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार, छकरबंधा थाना क्षेत्र के महुलनिया गांव के रहने वाले उदल कुमार व संतन को गिरफ्तार किया गया है. इस मौके पर एसडीपीओ कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा ग्रीष्म कुमार, ममता कुमारी आदि लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन