एमयू में लैंग्वेज इकोलॉजी एंड लिटरेचर का लोकार्पण
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 06 Feb 2026 6:58 PM
एमयू में लैंग्वेज इकोलॉजी एंड लिटरेचर का लोकार्पण
फोटो- गया बोधगया 213- पुस्तक का लोकार्पण करते कुलपति व अन्य वरीय संवाददाता, बोधगया मगध विश्वविद्यालय की प्रो निभा सिंह की ओर से संपादित पुस्तक लैंग्वेज इकोलॉजी एंड लिटरेचर का शुक्रवार को मगध विश्वविद्यालय में लोकार्पण किया गया. मगध विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के तत्वावधान में व प्रो निभा सिंह के निर्देशन में जनवरी 2025 में लैंग्वेज इकोलॉजी एंड लिटरेचर विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था. इस संगोष्ठी में भारत सहित विभिन्न देशों से आये विद्वानों, शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता की थी और भाषा, साहित्य तथा पारिस्थितिकी के अंतर्संबंधों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये थे. इस संगोष्ठी में प्रस्तुत शोधपत्रों को संकलित कर प्रो निभा सिंह द्वारा संपादित पुस्तक लैंग्वेज इकोलॉजी एंड लिटरेचर का प्रकाशन किया गया. भारतीय भाषा परिवार पर आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन के अवसर पर इस पुस्तक का विधिवत लोकार्पण एमयू के कुलपति प्रो एसपी शाही ने किया. यह पुस्तक भाषा संरक्षण, भाषाई विविधता, साहित्य और सांस्कृतिक पारिस्थितिकी से जुड़े समकालीन प्रश्नों को प्रस्तुत करती है. विद्वानों के अनुसार यह कृति शोधार्थियों, भाषा-विज्ञान एवं साहित्य के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










