ePaper

लखैपुर ग्राम कचहरी का अपना भवन नहीं

Updated at : 23 Mar 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
लखैपुर ग्राम कचहरी का अपना भवन नहीं

मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर ग्राम कचहरी का अपना भवन नहीं है. इस कारण कचहरी कर्मियों को कचहरी संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

बाराचट्टी. मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर ग्राम कचहरी का अपना भवन नहीं है. इस कारण कचहरी कर्मियों को कचहरी संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से प्रत्येक पंचायत में ग्राम कचहरी की स्थापना की गयी है. ग्राम कचहरी के संचालन के लिए सरपंच, पंच न्यायमित्र, न्याय सचिव की नियुक्ति की गयी है. कचहरी कर्मियों के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सरकारी भवन न होने के कारण पुराने जर्जर भवन या पड़ोस के सामुदायिक भवन में बैठकर उन्हें कचहरी संचालन करना पड़ रहा है. इस कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कचहरी का अपना भवन न होने के कारण कागजातों को रखने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है. इस संबंध में न्याय सचिव सीमा कुमारी ने बताया कि कचहरी का अपना भवन न रहने के कारण सुनवाई के लिए आए मामलों के कागजात रखने में परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन