13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

दुर्गापुर में सड़क हादसे में लकड़ाही के इंजीनियर की मौत

दुर्गापुर हाईवे पर वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्गापुर हाईवे पर वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे आसनसोल, गांव लाया जा रहा शव प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र की बेलौटी पंचायत के लकड़ाही गांव के रहने वाले सत्येंद्र प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की दुर्गापुर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. इस हृदयविदारक घटना से पूरे लकड़ाही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. नववर्ष की खुशियां मातम में बदल गयी हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम कुमार आसनसोल में रह कर एक माइंस में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे दुर्गापुर से आसनसोल लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्गापुर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि शुभम की मौके पर ही हालत गंभीर हो गयी. स्थानीय पुलिस ने उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद शुभम ने दम तोड़ दिया. शुभम अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि शुभम की शादी को लेकर परिवार में बातचीत शुरू ही हुई थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. युवक के बड़े चाचा रामानुज प्रसाद, जो गुरुआ इंटर कॉलेज के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त होकर डोभी में रह रहे हैं, घटना की खबर सुनकर गहरे सदमे में हैं. छोटे दादा देवशरण सिंह दांगी ने बताया कि शुभम अत्यंत होनहार, सरल स्वभाव और दयालु प्रवृत्ति का युवक था. फिलहाल, शुभम का शव उनके पैतृक गांव लकड़ाही लाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जायेगा. शव के आगमन की प्रतीक्षा में गांव और परिवार के लोग टकटकी लगाये बैठे हैं. पूरे गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel