ePaper

अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें - डीएम

Updated at : 16 Oct 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें - डीएम

रात में शहर में डीएम ने घूम-घूमकर किया निरीक्षण

विज्ञापन

रात में शहर में डीएम ने घूम-घूमकर किया निरीक्षण मुख्य संवाददाता, गया जी. विधानसभा चुनाव को सफल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क है. इसी क्रम में गुरुवार की रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम शशांक शुभंकर ने सिकड़िया मोड़ व पॉलिटेक्निक बाइपास इलाके का दौरा किया और एसएसटी टीम की ओर से वाहनों की हो रही जांच का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व सीआरपीएफ के जवानों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गया जी जिले के सभी प्रमुख स्थानों व सीमा एरिया इत्यादि क्षेत्र पर अवैध गतिविधियों, नकदी, शराब या अन्य किसी भी प्रकार की प्रलोभन सामग्री की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाये. डीएम ने टीम को विशेष रूप से वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध वस्तुओं की जांच तथा सभी इंट्री को विधिवत रजिस्टर में अंकित करने का निर्देश दिया. इस निरीक्षण के क्रम में वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत रहे. शिथिलता नहीं की जायेगी बर्दाश्त अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर एसएसपी आनंद कुमार, सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती, रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन