जनसुराज ने प्रत्याशी चयन को लेकर की बैठक
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 05 Oct 2025 5:04 PM
जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं.
खिजरसराय. जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इसी क्रम में शनिवार को अतरी विधानसभा के खिजरसराय प्रखंड स्थित जज्बा पैलेस में जन सुराज की बैठक जिला अध्यक्ष भवानी सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक की निगरानी पर्यवेक्षक रवि बरनवाल, कुमार अभय, इ उत्तम शर्मा और अरविंद मिश्रा ने की. बैठक को विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया. उनकी बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षकों को सौंपी. राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन रायों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे. यह कार्यक्रम तीन से आठ अक्टूबर तक बिहार की सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










