सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 15 May 2024 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

बेला -खिजरसराय मार्ग पर कबीरपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं, दो लोग जख्मी हो गये. इनका इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में हो रहा है.

विज्ञापन

बेलागंज. बेला -खिजरसराय मार्ग पर कबीरपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं, दो लोग जख्मी हो गये. इनका इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में हो रहा है. मृतक थाना क्षेत्र के समसपुर गांव का निवासी है. इस घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि युवक समसपुर निवासी चंदू ठाकुर सोमवार की देर शाम किसी परिजन की दुर्घटना की खबर के बाद मोटरसाइकिल से अपने बेटा के साथ जा रहे थे. उसी दौरान बेला-खिजरसराय मार्ग पर कबीरपुर गांव में सड़क पर बिखरी मिट्टी पर फिसल गये. इसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें बेलागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, वहां से बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान चंदू ठाकुर की मौत हो गयी. वहीं, मृतक का बेटा पिंटू कुमार एवं एक अन्य का इलाज अभी चल रहा है. बुधवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. अंत्येष्टि गांव स्थित श्मशान घाट पर की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन