मक्का, ज्वार व बाजरे की खेती के बारे में दी गयी जानकारी

Updated at : 07 Jun 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
मक्का, ज्वार व बाजरे की खेती के बारे में दी गयी जानकारी

प्रखंड स्थित इ-किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

परैया. प्रखंड स्थित इ-किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ गया के उद्यान सहायक निदेशक तबस्सुम परवीन, कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के प्रसार शिक्षा विषय वस्तु विशेषज्ञ अशोक कुमार, प्रखंड कृषि अधिकारी सुनील दत शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी सहायक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, लेखापाल व प्रगतिशील किसान ने संयुक्त रूप से सभी को कृषि से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी. खरीफ महोत्सव-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में खरीफ फसलों में मोटे अनाजों जैसे मक्का, मडुआ, ज्वार व बाजरे की खेती के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में धान की खेती करने के गुर भी सिखाये. उद्यान सहायक निदेशक द्वारा किसानों को ड्रीप एवं स्पिंकलर इरिगेशन के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. सहायक तकनीकी प्रबंधक राज किशोर के द्वारा आत्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. बीएओ सुनील दत्त शर्मा, प्रखंड तकनीकी सहायक रूमी हबीबा, सहायक तकनीकी प्रबंधक राज किशोर व पूजा कुमारी, कृषि समन्वयक श्रीराम शर्मा शास्त्री व सत्यप्रकाश, लेखापाल शिल्पी प्रिया, किसान सलाहकार व सैकड़ों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन