सड़क का गुरुआ विधायक ने किया शिलान्यास

प्रखंड के परैया बाजार के थाने से रमना गांव तक की सड़क का शिलान्यास रविवार को गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने किया.
परैया. प्रखंड के परैया बाजार के थाने से रमना गांव तक की सड़क का शिलान्यास रविवार को गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने किया. इस अवसर पर विधायक के साथ प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव थे. वही संवेदक धीरेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिया कि सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण करें. इन सड़कों के बनने से परैया बाजार, जमालपुर, बंधु बिगहा, प्राणपुर, माड़नपुर, धरणीधर कॉलेज, मुर्गियां बिगहा, कौड़ियां आदि के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी. कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर आजाद, रामप्रवेश यादव, नरेश प्रसाद, युवा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व मुखिया ज्योति रंजन, मनोज राठौर, सरपंच महेंद्र प्रसाद यादव, पंचायत समिति सुजीत कुमार, पूजा यादव आदि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




