स्कूली बच्चों को दिये गये अमरूद के पौधे

Updated:
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को दिये गये अमरूद के पौधे

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेखवारा में मिशन हरियाली के संचालक राजीव कुमार की ओर से अमरूद के 250 पौधे भेंट किये गये.

विज्ञापन

बोधगया. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेखवारा में मिशन हरियाली के संचालक राजीव कुमार की ओर से अमरूद के 250 पौधे भेंट किये गये. इस अवसर पर संगीत शिक्षक धर्मवीर कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में हम सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम लोग पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में तापमान 60 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है और इससे बचने का एक ही रास्ता है, अधिक से अधिक पेड़ लगाना और पेड़ों को कटने से बचाना. प्रधानाध्यापिका अनामिका ने विद्यालय के छात्र- छात्राओं को अमरूद का पौधा भेंट कर उस पौधे को लगाकर उसकी सुरक्षा करने को प्रेरित किया. इस अवसर पर शिक्षक आशीष कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार, प्रिंस चौधरी, रीना कुमारी व रूपम कुमारी आदि सभी शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन