स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्ची घायल,मगध मेडिकल अस्पताल किया गया रेफर

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्ची घायल,मगध मेडिकल अस्पताल किया गया रेफर
गया के शेरघाटी हटिया मुहल्ला के निकट पद्मावती देवी मंदिर के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक लड़की को धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल सिंह की पांच वर्षीय बेटी पीहू सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आ गयी. इससे उसे गंभीर रूप से चोट लगी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया व चालक और वाहन दोनों को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










