गया के पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाॅयड और पुलिस टीम ने की जांच

Updated:
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची डॉग स्कॉयड की टीम

जांच के लिए पहुंची डॉग स्कॉयड की टीम

गया स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन

Threat to blow up passport centre Gaya ji : सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित केदारनाथ मार्केट के समीप डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे परिसर की सघन जांच की. जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

पटना जीपीओ को मिला था धमकी भरा ई-मेल

सीनियर पोस्टमास्टर प्रणय कुमार झा ने बताया कि पटना स्थित जीपीओ को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. इसके बाद पटना पुलिस ने जांच की, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या घटना की पुष्टि नहीं हुई. प्रारंभिक जांच में धमकी फर्जी पाई गई.

सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों को किया गया अलर्ट

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर डाक विभाग के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों को अलर्ट जारी किया गया है. इसी क्रम में गया स्थित केंद्र पर भी पुलिस से संपर्क कर सुरक्षा जांच कराई गई. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ई-मेल किसने और किस उद्देश्य से भेजा.

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, जांच जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी समीर अहमद ने बताया कि पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर गया के पासपोर्ट सेवा केंद्र का सत्यापन कराया गया. डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम ने पूरे परिसर की जांच की, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रखी गई है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन