डायन बताकर पीट-पीटकर ली दो महिलाओं की जान, अंधविश्वास बनी वजह, 13 आरोपित गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर
जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव में डायन-ओझा के नाम पर हुई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
Gaya News: (फतेहपुर प्रखंड से अरविंद कुमार सिंह) जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव में डायन-ओझा के नाम पर हुई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मारपीट में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय मुनरवा देवी की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई. वह पिछले पांच दिनों से इलाजरत थीं.
पहले बुल्की देवी की गई जान, अब मुनरवा देवी ने भी तोड़ा दम
बताया जाता है कि 11 मई की रात करीब नौ बजे गांव के कुछ लोगों ने अंधविश्वास में दो महिलाओं को डायन बताकर बेरहमी से मारपीट की थी. इस घटना में बुल्की देवी, मुनरवा देवी, बुल्की देवी के पति बच्चू मांझी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के दिन ही बुल्की देवी की मौत हो गई थी, जबकि रविवार को इलाज के दौरान मुनरवा देवी ने भी दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनका अंतिम संस्कार गांव में किया गया.
दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
इस मामले को लेकर फतेहपुर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पहली प्राथमिकी बुल्की देवी के बेटे उदय मांझी के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ फतेहपुर थाना कांड संख्या 268/26 के तहत दर्ज की गई. वहीं दूसरी प्राथमिकी मुनरवा देवी के बेटे मुकेश मांझी के बयान पर 13 आरोपितों के खिलाफ फतेहपुर थाना कांड संख्या 269/26 के तहत दर्ज हुई. पुलिस ने अब तक कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
अब हत्या की धारा जोड़ी जाएगी
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं के साथ अंधविश्वास के कारण मारपीट की गई थी. उन्होंने कहा कि बुल्की देवी और मुनरवा देवी अलग-अलग परिवार से थीं, इसलिए दोनों मामलों में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि बुल्की देवी मौत मामले में सभी 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
गांव में पसरा सन्नाटा
वहीं मुनरवा देवी मामले में भी 13 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं. अब इलाज के दौरान मुनरवा देवी की मौत होने के बाद कांड संख्या 269/26 में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी और इसके लिए कोर्ट में आवेदन भेजा जाएगा.घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है . पुलिस गांव में लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके.
Also Read: रोहतास में खाद संकट की दस्तक, धान की खेती पर मंडराया खतरा, कृषि विभाग की तैयारी पर उठे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










