ePaper

Gaya News : अपराध की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, हथियार व गोलियां जब्त

Updated at : 22 Oct 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : अपराध की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, हथियार व गोलियां जब्त

Gaya News : अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दी.

विज्ञापन

शेरघाटी. अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात आमस थाने की पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली कि कालवन टोला आजाद बिगहा पहाड़ के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. आमस थाने की पुलिस वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची तो कुछ लोग वहां से भागने लगे. सशस्त्र बल के सहयोग से आमस थाना क्षेत्र के सिहुली गांव के रहने वाले आमिर खान पिता मरहूम अनवर खान, कालवन गांव के रहने वाले रंजीत कुमार पिता स्व सरदार यादव व गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव के रहने वाले विशाल सिंह पिता स्व विनोद सिंह को पकड़ा गया और उनकी तलाशी ली गयी. आमिर खान के पास से एक पिस्टल अनलोड करने पर चार कारतूस, व दो स्मार्ट मोबाइल फोन, रंजीत कुमार के पास से तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन व विशाल सिंह के पास से एक मैगजीन में चार जिंदा कारतूस लोडेड व एक स्मार्ट फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. मोटरसाइकिल के बारे में तीनों से पूछा गया तो इन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल तूफानगंज गांव के एक व्यक्ति का है जो पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया है. वहीं हथियार के बारे में पूछताछ करने पर तीनों ने संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दिया. उन्होंने कहा कि तीनों युवक शराब के नशे में थे. एएसपी ने बताया कि इस संबंध में आमस थाने में कांड संख्या 361/24 दर्ज किया गया है. जिसमें आर्म्स एक्ट, बिहार मध्य निषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही आमस थाना क्षेत्र के चंडीस्थान के निकट हत्या मामले में तीनों की संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तीनों युवकों को पुलिस ने हत्या की घटना से पहले गिरफ्तार कर लिया था. हत्या किसने और क्यों की, जांच की जा रही है. वहीं हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन