Gaya News: गया में बहन ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर भाई को उतार दिया मौत के घाट, हत्या कर कुएं में डाल दिया था शव

Updated at : 18 Sep 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya Crime News

Gaya Crime News

Gaya News: गया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर एक बहन ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर भाई को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को कुएं में डाल दिया था.

विज्ञापन

Gaya News: बिहार के गया स्थित आमस थाना क्षेत्र के बघमरवा गांव की एक युवती ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर भाई को मौत के घाट उतार दिया. झरी पंचायत के बघमरवा गांव निवासी महेंद्र भोक्ता के 22 वर्षीय पुत्र अजय सिंह भोक्ता का मंगलवार की रात गांव के समीप कुएं से शव बरामद किया गया है. बुधवार को मृतक की पत्नी रीना देवी ने आमस थाने में आवेदन दिया. इसमें ननद अनिता कुमारी पर आरोप लगाया है कि उसने अपने प्रेमी आमस के सिमरी गांव निवासी मुकेश सिंह के साथ मिलकर अजय की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया है.

मृतका की पत्नी ने दर्ज कराया मामला

आवेदन में यह भी लिखा गया है कि अनिता व मुकेश के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चलता था. इसका अजय विरोध किया करता था और इसी के चक्कर में दोनों ने मिलकर हत्या कर दी है. रीना के अनुसार ननद अनिता रात में घर पहुंची और मुकेश सिंह द्वारा भाई अजय की हत्या कर कुएं में शव डाल दिया. इसके बाद परिजन व ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और शव को निकाला व पुलिस को इसकी सूचना दी. बताया जाता है कि मंगलवार को अजय सिंह भोक्ता अपनी बहन अनिता के साथ विश्वकर्मा पूजा में शामिल होने सिमरी के मुकेश सिंह के यहां गया था. इसके बाद रात में कुएं से अजय का शव बरामद हुआ.

Also Read: Bihar News: गोपालगंज में दिल दहला देने वाली घटना, पति बाहर कमाने गया तो पत्नी फांसी लगाकर दी जान

आरोपित बहन व उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही पुलिस

अजय का शव मिलने के बाद पिता, पत्नी और अन्य परिजन फूट-फूट कर रो रहे हैं. एक वर्ष की बेटी भी बेचैन है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि रात में अजय सिंह भोक्ता के शव को कुएं से निकाल कर अस्पताल लाया गया था. आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और इस मामले की सघनता से जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि एफएसएल की टीम द्वारा जांच की जा रही है और अनिता व मुकेश से भी पूछताछ जारी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन