Bihar News: गोपालगंज में दिल दहला देने वाली घटना, पति बाहर कमाने गया तो पत्नी फांसी लगाकर दी जान

Updated at : 18 Sep 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
bihar suicide case news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: गोपालगंज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. घर से पति बाहर कमाने के लिए निकला ही था कि पत्नी इधर फांसी लगाकर जान दे दी.

विज्ञापन

सिधवलिया. गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बुधसी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृत महिला की पहचान रानी देवी के रूप में हुई है, जो मनोज पटेल की पुत्रवधू थी.

दुपट्टे का फंदा बनाकर लगा ली फांसी

बताया जा रहा है कि रानी देवी ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. घटना में रानी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद रानी देवी के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने घटना की सूचना महम्मदपुर पुलिस को दी. घटना की खबर पाकर महम्मदपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया.

Also Read: Bihar News: मोतिहारी में कट्टा के साथ दो बाइक सवार को एसएसबी ने दबोचा, चकिया के एजेंट से लूटपाट

रानी देवी का पति बाहर में रहकर करता है नौकरी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. जांच की जा रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि रानी देवी का पति दीपक पटेल बाहर में रहकर नौकरी करता है. घटना की जानकारी मिलने पर वह अपने घर आ गया है. परिवार के लोगों में घटना के बाद शोक की लहर है. वहीं, पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि रानी देवी की मौत कैसे हुई.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन