Gaya News : एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली कमलेश रवानी को पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 8:10 PM
Gaya News : जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के चैती-पिपरा गांव के रहनेवाले कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम को नीमचक बथानी के डीएसपी प्रकाश कुमार ने एसटीएफ के सहयोग से खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोलबिगहा इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
गया. जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के चैती-पिपरा गांव के रहनेवाले कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम को नीमचक बथानी के डीएसपी प्रकाश कुमार ने एसटीएफ के सहयोग से खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोलबिगहा इलाके से गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी शनिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी आशीष भारती ने दी. एसएसपी ने बताया कि इसके विरुद्ध सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. इसके विरुद्ध जिले के मुफस्सिल व महकार थाना, जहानाबाद जिले के घोषी थाना व नालंदा जिले थरथरी थाने में केस दर्ज है.
2019 में धनसिंगरा गांव में लेवी की मांग को लेकर एकत्रित हुए थे नक्सली
एसएसपी ने बताया कि भाकपा-माओवादी संगठन से जुड़े नक्सलियों के 12 मार्च 2019 को महकार थाना क्षेत्र के धनसिंगरा गांव के पास लेवी की मांग को लेकर एकत्रित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की थी. इसमें हथियार के साथ तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, पुलिस टीम को देख कर कुछ नक्सली वहां से भाग निकले थे. इस घटना को लेकर महकार थाने में यूपीए एक्ट 2004 व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले की जांच में अबतक पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. लेकिन, नक्सली कमलेश रवानी फरार चल रहा था. इस गिरफ्तार करने को लेकर नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. इसमें एसटीएफ सहित महकार थानाध्यक्ष गोपाल सिंह सहित टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था. इसी दौरान विशेष टीम को सूचना मिली कि नक्सली कमलेश रवानी खिजरसराय के जोलबिगहा गांव में छिपा हुआ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के बीच बांटे जायेंगे एक लाख रुपये
एसएसपी ने बताया कि नक्सली कमलेश रवानी के विरुद्ध मुख्यालय के द्वारा एक लाख रुपये इनाम की घोषणा रखी गयी थी. इसके इनाम की राशि छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के बीच वितरित किया जायेगा, ताकि पुलिसकर्मियों का हौसला बना रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










