गया सिटी अपडेट: 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी और हीटवेव का अलर्ट, समाहरणालय में लगेगा जनता दरबार

Updated:
विज्ञापन
Gaya collectorate

गया समाहरणालय.

शहरवासियों के लिए आज का दिन चिलचिलाती धूप और प्रशासनिक व्यस्तताओं वाला रहने वाला है. जहां एक तरफ मौसम विभाग ने हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है, वहीं दूसरी तरफ समाहरणालय में जनता दरबार सहित शहर में कई अहम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

Gaya News : (कंचन की रिपोर्ट). शहरवासियों के लिए आज का दिन चिलचिलाती धूप और प्रशासनिक व्यस्तताओं वाला रहने वाला है. जहां एक तरफ मौसम विभाग ने हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है, वहीं दूसरी तरफ समाहरणालय में जनता दरबार सहित शहर में कई अहम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. घर से बाहर निकलने से पहले मौसम, ट्रैफिक और कार्यक्रमों का यह पूरा अपडेट जरूर देख लें.

मौसम : 41 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, हीटवेव का अलर्ट

जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सुबह से ही आसमान साफ रहेगा और कड़ी धूप अपने तेवर दिखाने शुरू कर देगा.

  • सुबह का तापमान: सुबह 6:00 बजे ही पारा 28 डिग्री सेल्सियस जा सकता है.
  • दोपहर का अनुमान: दोपहर 2:00 बजे तक तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने आज हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है. लोगों को सलाह दी जाती है कि बिना जरूरी काम के दोपहर में घर से बाहर न निकलें और हाइड्रेटेड रहें.

ट्रैफिक : सुबह के वक्त इन रास्तों पर लग सकता है जाम

ड्यूटी और स्कूल जाने वाले समय पर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिल सकता है.

  • प्रभावित इलाके: सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे के बीच सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल तक का मार्ग, कोइरीबारी मोड़, बाइपास, नगर निगम गेट और जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के समीप जाम की स्थिति बन सकती है. वाहन चालकों को इन रास्तों से बचकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

शहर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

जनता दरबार (सुबह 11:00 बजे): समाहरणालय कैंपस में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और प्रशासनिक जवाबदेही तय होगी.

  • सम्मान समारोह (दोपहर 12:00 बजे): शहर के सारंग आर्ट कैंपस में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है.
  • समीक्षा बैठक (शाम 5:00 बजे): जगन्नाथ मंदिर को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई गई है, जिसमें मंदिर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी.

Also Read : Bihar News: कैमूर के रामगढ़ थानेदार को आया एक मिस्ड कॉल और खुला चार की हत्या राज, जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन