गया मंडी अपडेट : मेवों और फलों की कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, आम 120 तो पिस्ता 2800 रुपये किलो तक पहुंचा
Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 22 May 2026 6:15 AM
प्रतीकात्मक फोटो.
आम आदमी की जेब पर महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है. आज प्रमुख मंडियों में जहां एक तरफ सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है, वहीं सूखे मेवे और ताजे फलों की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.
Gaya News : (नीरज कुमार की रिपोर्ट). आम आदमी की जेब पर महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है. आज प्रमुख मंडियों में जहां एक तरफ सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है, वहीं सूखे मेवे और ताजे फलों की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. अगर आप आज बाजार जाने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले प्रमुख वस्तुओं के ताजा भाव जरूर जान लें.
सर्राफा बाजार: आसमान पर पहुंचे दाम
- सोना (24 कैरेट): लगभग 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
- शुद्ध चांदी: लगभग 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
- (डिस्क्लेमर: पाठकों को सलाह दी जाती है कि ये कीमतें सांकेतिक हैं, खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर्स से वर्तमान दरों की पुष्टि अवश्य कर लें)
सूखे मेवे का भाव (क्वालिटी के अनुसार)
- काजू: 850 से 920 रुपये प्रति किलो
- किशमिश: 400 से 550 रुपये प्रति किलो
- मखाना: 800 से 950 रुपये प्रति किलो
- अखरोट गिरी: 950 से 1050 रुपये प्रति किलो
- बादाम गिरी: 700 से 750 रुपये प्रति किलो
- पिस्ता सादा (बिना छिलका): 2600 से 2800 रुपये प्रति किलो
- पिस्ता (साल्टेड छिलका के साथ): 1050 से 1150 रुपये प्रति किलो
प्रमुख फलों की रेट (क्वालिटी के अनुसार)
- सेब: 180 से 200 रुपये प्रति किलो
- कीवी: 100 रुपये में 4 पीस
- केला: 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन
- आम: 60 से 120 रुपये प्रति किलो
- खीरा: 30 से 40 रुपये प्रति किलो
- तरबूज: 20 रुपये प्रति किलो
- लालमी: 40 से 50 रुपये प्रति किलो
- पपीता: 50 से 60 रुपये प्रति किलो
- संतरा: 150 से 160 रुपये प्रति किलो
- अंगूर: 160 से 180 रुपये प्रति किलो
- लीची (बंगाल): 120 रुपये प्रति किलो
- अनार: 140 से 160 रुपये प्रति किलो.
Also Read : भुगतान संतुलन ही रुपये की कमजोरी का हल है Indian Rupees
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By PRANJAL PANDEY
मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










