Gaya News : पर्यटन सीजन का पहला विमान बैंकॉक से 160 यात्रियों को लेकर पहुंचा गया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 11:02 PM

विज्ञापन

Gaya News : बोधगया के पर्यटन सीजन सह विंटर सीजन का पहला इंटरनेशनल यात्री विमान गुरुवार को गया एयरपोर्ट पर पहुंचा.

विज्ञापन

बोधगया. बोधगया के पर्यटन सीजन सह विंटर सीजन का पहला इंटरनेशनल यात्री विमान गुरुवार को गया एयरपोर्ट पर पहुंचा. थाईलैंड के बैंकॉक से उड़ान भरकर 160 यात्रियों के साथ थाई एयरवेज का विमान दोपहर बाद 12:40 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचा. यहां एयरपोर्ट के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया गया. इमीग्रेशन व अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सभी यात्री सुरक्षित वाहनों से बोधगया पहुंचे और विभिन्न होटलों व बौद्ध मठों में प्रवास किया. एक घंटे बाद 1:40 बजे गया एयरपोर्ट से 31 यात्रियों को लेकर थाई एयरवेज का विमान वापस बैंकॉक के लिए उड़ान भरा. एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर अविनाश सोरेन ने बताया कि सुरक्षा कारणों से विंटर सीजन में यहां पहुंचे पहले इंटरनेशनल विमान को रनवे पर वाटर सेल्यूट नहीं किया जा सका. उन्होंने बताया कि अब गया एयरपोर्ट के रास्ते इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही शुरू हो चुकी है. थाई एयरवेज का विमान हर दिन आवाजाही करेगा. इसके बाद 30 अक्तूबर से म्यांमार से भी विमानों के आने का सिलसिला शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन