Gaya News : वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सिंहासन को मिला ””ऋषि पिंगल काव्य साधना पुरस्कार””

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सिंहासन को मिला ””ऋषि पिंगल काव्य साधना पुरस्कार””

Gaya News : काव्य साधना इस जगत की महान साधना

विज्ञापन

गया. वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सिंहासन सिंह को राजगीर में आयोजित अखिल भारतीय काव्य छंदशाला की ओर से ऋषि पिंगल काव्य साधना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार उन्हें छांदस काव्य–साधना के लिए दिया गया है. यह पुरस्कार आकाशवाणी पटना के कार्यक्रम अधिशाषी अंशुमान झा, मंत्रिमंडल सचिवालय राजभाषा के उपनिदेशक डॉ ओम प्रकाश वर्मा, संस्था के अध्यक्ष आचार्य (डॉ) विजय गुंजन, दार्शनिक और साहित्यकार रास दादा रास, संत रामचंद्र व बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष डॉ अनिल सुमन ने प्रदान किया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ विजय गुंजन ने कहा कि डॉ राम सिंहासन उत्कृष्ट कोटि के साहित्यसेवी हैं. अनेक पुस्तक हिंदी और मगही में प्रकाशित हैं. डॉ राम सिंहासन सिंह ने कहा कि काव्य साधना इस जगत की महान साधना है. इस अवसर पर कुमारकांत, राजीव रंजन, अनिल कुमार झा, डॉ कुंदन लोहनी, शिवकुमार सिंह सुमन, साधना भगत, प्रोफेसर कविता सहाय समेत बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे. मंच संचाल��� राजीव रंजन व डॉ अभिलाषा सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन