ePaper

Gaya News : हॉकी खिलाड़ियों ने महाबोधि मंदिर में पूजा कर किया प्रस्थान

Updated at : 21 Nov 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : हॉकी खिलाड़ियों ने महाबोधि मंदिर में पूजा कर किया प्रस्थान

Gaya: Women's Asian Champions Trophy 2024 winning Indian team poses for a photograph before leaving for Delhi, at Gaya airport, Bihar, Thursday, Nov. 21, 2024. (PTI Photo)(PTI11_21_2024_000196B)

Gaya News : राजगीर में आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने पहुंची विभिन्न देशों की खिलाड़ियों ने गुरुवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

बोधगया. राजगीर में आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने पहुंची विभिन्न देशों की खिलाड़ियों ने गुरुवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. फाइनल मैच के बाद अपने आवासन स्थल बोधगया पहुंची विदेशी खिलाड़ियों ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कीं व बुद्ध को नमन कर वापस स्वदेश के लिए रवाना हो गयीं. गुरुवार को मंदिर में थाइलैंड, जापान व साउथ कोरिया की खिलाड़ियों की टीम पहुंची, जहां उनका स्वागत किया गया. सभी ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर पवित्र बोधिवृक्ष की छांव तले ध्यान लगाया व नमन कर वापस लौटे. उनके चेहरे पर ट्रॉफी में मात खाने का गम तो दिख रही थी, पर महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजा करने के बाद उनके चेहरे खिल उठे. मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सभी को खादा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया गया. इस दौरान गुरुवार को बोधगया स्थित होटलों से मलेशिया, चीन, जापान की खिलाड़ी रवाना हो गयीं, जबकि भारतीय खिलाड़ी राजगीर से सीधे गया एयरपोर्ट पहुंचीं और प्रस्थान कर गयीं. गया एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का बाल लामाओं ने तिरंगे के साथ स्वागत किया व जीत की बधाई दी. अब शुक्रवार को थाइलैंड व साउथ कोरिया की टीम भी बोधगया से प्रस्थान कर जायेंगी. उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ियों के लिए बोधगया में दो होटलों में आवासन की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान उनके लिए सुरक्षा भी सख्त रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन