Gaya News : अब झारखंड के धनवार स्टेशन पर रुकेगी गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस, यात्रियों के लिए खुशखबरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Oct 2024 7:15 PM
Gaya News : त्योहार सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनों का अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करने का निर्णय लिया गया है.
Gaya News: त्योहार की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनों का अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करने का निर्णय लिया गया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा व उनके सुगम आवागमन के लिए गाड़ी संख्या 14049 व 14050 गोड्डा- दिल्ली- गोड्डा एक्सप्रेस का झारखंड स्थित धनवार स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि पवन साव व अन्य लोगों ने मंगलवार को गाड़ी संख्या 14050 दिल्ली- गोड्डा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर धनवार स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया. इस ट्रेन की बुकिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन भी शुरू कर दी गयी है.

Gaya से सप्ताह में दो दिन चलेगी जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन
फेस्टिव सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर कोडरमा-गया-डीडीयू-प्रयागराज-दिल्ली के रास्ते धनबाद और जम्मूतवी के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी.
गया जंक्शन होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल अब 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार के साथ शनिवार को भी धनबाद से परिचालित की जायेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 16 अक्तूबर से एक दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार के साथ ही रविवार को भी जम्मूतवी से परिचालित की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: Sand Mining: अब लाल बालू मिलना होगा आसान, सोन नदी से कल से शुरू हो जायेगा बालू का खनन
Chhath 2024: इन छठ घाटों पर काफी संख्या में पहुंचते हैं छठ व्रती, पर्व में रह गए हैं महज 20 दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










